वाराणसी।महर्षि संदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान उज्जैन द्वारा संचालित शिवाजी नगर कॉलोनी रमना, लंका स्थित स्वामी नारायणा नन्द तीर्थ वेद विद्यालय के संयोजन में असि स्थिति रामेश्वर मठ चल रहे 15 दिवसीय पुनश्वर्या पाठ्यक्रम का समापन शुक्रवार को हो गया।

महर्षि संदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान उज्जैन के सहयोग से स्वामीनारायना नन्द तीर्थ वेद विद्यालय एवं रामेश्वर मठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि काशी हिंदू विश्वविद्यालय वेद विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर पतंजलि मिश्रा थे।

विशिष्ट अतिथि महर्षि सन्दिपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान के सदस्य के वेंकट रमन धनपाठी, शृगेरी मठ के प्रबंधक चल्ला अन्नपूर्णा प्रसाद, चिंतामणि गणेश मंदिर के महंत चल्ला सुब्बा राव शास्त्री व संघ के प्रचारक सुनील द्विवेदी थे। समापन समारोह को संबोधित करते हुए प्रोफेसर पतंजलि मिश्रा ने कहा कि 15 दिवसीय पाठ्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए हुए 55 वेदाचार्य ने 15 दिन रहकर वेद उपनिषद सहित आधुनिक शिक्षा पर गहन मंथन किया और अपना ये अनुभव वह अपने विद्यार्थियों में जाकर साझा करेंगे आज जरूरत है कि हम अपने परंपरा को सहजते हुए आधुनिक शिक्षा से भी परिपूर्ण हो ताकि हम समाज के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चल सके ।

विशिष्ट अतिथियों ने कहा कि आज जरूरत है कि हम अपने परंपराओं को सहेजते हुए आधुनिक शिक्षा का भी ज्ञान रखें । शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में वेद, उपनिषद, हिंदी, अंग्रेजी,साहित्य, गणित व कंप्यूटर सहित विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण अध्यापकों को दिया गया ।

जगतगुरु स्वामी नाराणानन्द तीर्थ के उत्तराधिकारी शिष्य स्वामी लखन स्वरूप ब्रह्मचारी के सानिध्य में शुरू हुए प्रशिक्षण शिविर में बिहार, बंगाल, दिल्ली, उड़ीसा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश के लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर देवरिया सहित देश के विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों से 55 अध्यापक आए हुए थे ।

स्वामीनारायणा नन्द तोर्थ वेद विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जयंत पति त्रिपाठी ने बताया की प्रशिक्षण सिविर में आए हुए सभी अध्यापकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही मठ के प्रबंधक वरुणेश चंद्र दिक्षित की माताजी ने सभी वेदाचार्य का अंग वस्त्रम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । आए हुए अतिथियों का स्वागत मठ के प्रबंधक डॉक्टर वरुणेश चंद दीक्षित ने किया कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर जयंत पति त्रिपाठी ने किया तथा धन्यवाद अमित कुमार पांडे ने किया ।

इस अवसर पर शंकर कुमार गौतम, रघुवर प्रसाद शुक्ला, विपुल शुक्ला, अमरेश चंद्र पांडे, नरेंद्र सिंह, अजय अवस्थी, मनीष दुबे आदि अध्यापक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *