चिरईगांव । शुक्रवार को विकास क्षेत्र चिरईगांव के पी एम श्री कंपोजिट विद्यालय नवापुरा एवं कम्पोजिट विद्यालय आशापुर में भारत सरकार की टीम द्वारा अवलोकन किया गया।

पूरी टीम का दोनों विद्यालयों द्वारा तिलक लगाकर, माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर भरपूर स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

उक्त अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी, खण्ड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी, खण्ड शिक्षा अधिकारी आराजी लाईन, खण्ड शिक्षा अधिकारी चोलापुर, खण्ड शिक्षा अधिकारी बड़ागांव, खण्ड शिक्षा अधिकारी पिंडरा, एवं कार्यक्रम का नेतृत्व कर रही खण्ड शिक्षा अधिकारी चिरईगांव उपस्थित रहे साथ ही समस्त एस आर जी वाराणसी, विकास क्षेत्र चिरईगांव के समस्त ए आर पी ,निवर्तमान ए आर पी, विद्यालय परिवार के शिक्षक /शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *