रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।नागरिक सुरक्षा भेलूपुर प्रखंड पोस्ट 5 के प्रस्तावित पोस्ट वार्डन सुरैया बानो के नेतृत्व में मासिक बैठक सेक्टर वार्डन राजेश कुमार के आवास पर सम्पन्न हुआ।
बैठक में मोहर्रम के अगले दिन रात को शिवाला से ताजिया का जलूस निकलते समय सदस्यों की ड्यूटी के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया। साथ ही दूसरे दिन सांय 05 बजे शिवाला स्थित अग्रवाल रेडियो के सामने कैंप लगाकर ताजिया की शोभा यात्रा को आगे बढ़ाने में सहयोग के लिए ड्यूटी दिया गया।
इनके अलावा बैठक में नवीनीकरण, नया नियुक्ति के बारे में चर्चा करते हुए संपूर्ण 05 नंबर पोस्ट में पारिवारिक रजिस्टर बनाने में भी चिंता किया गया।
उक्त बैठक में प्रमुख रूप से रवि कुमार (एडवोकेट), हेमंत सिंह, निशित चक्रवर्ती, श्रीमती बोनश्री चक्रवर्ती, कुमारी नीता डे, वैभव प्रताप सिंह, आसिफ अहमद, एहसान अहमद, अलीमुद्दीन अहमद सहित अनेकों सदस्य गण उपस्थित रहे।
