
वाराणसी। हर साल की तरह इस वर्ष भी सैय्यद जियारत हुसैन के अंर्दली बाजार तार गली स्थित इमामबारगाह से 8वीं मोहर्रम दुलदुल अलम, ताबूत का जुलूस शुक्रवार को देर रात 11 बजे निकला। संयोजक इरशाद हुसैन “शद्दू” के अनुसार जुलूस अपने कदीमी (पुराने) रास्ते से होकर उल्फत बीबी हाता स्थित स्व.मास्टर जहीर साहब के इमामबाङा पर समाप्त हुआ। जुलूस में अंजुमन इमामिया नौहा व मातम करती चलरही थी। जुलूस में इरशाद हुसैन सद्दू,जफर अब्बास, दिलशाद ,जीशान,फिरोज, अयान,अमान,शाद,अरसान,दिलकश,मीशम आदि थे।
