
वाराणसी। सामाजिक संस्था लोक चेतना के नेतृत्व में वरुणा तट शास्त्री घाट पर नियमित हो रही वरुणा आरती शुक्रवार को 19 वें दिन भी जारी रही। आरती से पहले वरुणा नदी के तट पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय मिश्र ने विधिवत पूजन किया। बटुकों ने मंत्रोच्चार के साथ वरुणा नदी की स्वच्छता अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर लोक चेतना संस्था के अध्यक्ष केके उपाध्याय, योगेश सिंह, गायक अभिनेता अमित पांडेय, आशुतोष पांडेय, अभय सिंह, अंजनी सिंह आदि शामिल थे।
