वाराणसी। दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया शाखा आईसीएआई भवन प्रेमचंद नगर कालोनी (पांडेयपुर) में सीए दिवस के तहत शनिवार को चार्टर्ड एकाउंटेंट ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। ब्लड बैंक बीएचयू हॉस्पिटल के सहयोग से रक्तदान और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष सीए. नीरज कुमार सिंह ने किया । उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। हर स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। शिविर में 65 ने काउंसलिंग कराया और 52 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर में सीए सोम दत्त रघु, सीए वैभव मेहरोत्रा, सीए. विकास द्विवेदी, सीए रंजीत कुमार पांडेय,सीए शिशिर उपाध्याय, सीए रवि कुमार सिंह, सीए सौरभ शर्मा, सीए सुकान्त रॉय सी.ए. जय वर्मा ,सी.ए. शिव नारयण केशरी,सीए राजीव कुमार सिंह सीए चंद्र प्रकाश पांडेय सीए अमित कपूर सीए विवेक आनंद मोहन सीए शरद जैस्वाल सीए अलोक जैन सीए प्रकाश तोलानी सीए विकास जायसवाल, सीए सचिन जालान सीए ऋषभ वी प्रभाकर आदि ने रक्तदान किया। संयोजक सीए रसल बरनवाल सीए विंध्यवासिनी प्रजापति, सीए सोमदत्त रघु , सीए अश्विनी कुमार सिंह, सीए तन्वी सिंह, सीए सर्वेश अग्रवाल, सीए विकास जायसवाल, विनायक राय, स्तुति चौधरी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *