
वाराणसी। सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुँच कर वहां भर्ती चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छितौना में दबंगों द्वारा किए गए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल भोला राजभर, राम गुलाम राजभर, छोटू राजभर एवं सुरेंद्र राजभर का हालचाल जाना एवं उसके परिजनों से मुलाक़ात कर उन्हें सांत्वना दी और घटना में संलिप्त अपराधियों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ एवं स्नातक एमएलसी आशुतोष सिंहा ने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, स्नातक एमएलसी आशुतोष सिंहा, सत्यप्रकाश सोनकर सोनू, हीरालाल मौर्या, वरुण सिंह, अक्षय प्रधान बबलू, व अमन यादव आदि शामिल थे।
