
रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।मोहर्रम के दूसरे दिन शनिवार देर रात को शिवाला इमामबाड़ा से दूल्हा कासिम नाल का जलूस सेक्रेटरी राशिद खान के नेतृत्व में निकाला गया।
उक्त जलूस संपूर्ण शिवाला क्षेत्र की परिक्रमा करते हुए फातमान रोड तक जाता है। जो दूसरे दिन सुबह शिवाला आकर समाप्त होता है।
यह जलूस की परम्परा लगभग 500 साल से ज्यादा पुराना बताया जाता है। 
जलूस में क्षेत्रीय जनता मातम मनाते हुए अल्लाह हो अकबर के नारे लगाते हुए नंगे पांव चल रहे थे। पूरा इलाका गमगीन माहौल था। सभी के आंसू नम थे। दूर दराज से लोग जलूस में शामिल हुए। शिवाला क्षेत्र के मुस्लिम बन्धु के अलावा हिंदुओं भी शामिल होकर मातम मनाए।
उक्त कार्यक्रम में परवेज कादिर खान ( सदर ) , सरपरस्त राशिद खान, नायब सेक्रेटरी राशिद खान, इमरान मेराज अहमद आदि थे।
सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन जवानों के अलावा नागरिक सुरक्षा भेलूपुर प्रखंड पोस्ट नंबर 5 के पोस्ट वार्डन सुरैया बानो जी के नेतृत्व में मोहित गुप्ता दीपक मोदनवाल आसिफ अहमद,हुस्न बानो , फरहत बानो, सलमान अहमद सलमान,रवि कुमार, राजेश कुमार , अभिजीत कश्यप सहित अनेकों सदस्य गण उपस्थित रहे
