
रिपोर्ट महेंद्र राज लुणवत
जोधपुर।रतन नगर सोसाइटी द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक दायित्व के अंतर्गत मुख्य एम्स रोड के डिवाइड पर रविवार को पौधारोपण अभियान शुरू किया गया।
अध्यक्ष हरीश लोहिया ने बताया कि रतन नगर कॉलोनी में सघन पौधारोपण किया गया है जिसमे विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाये गये।
रविवार को नहर चौराहा से शोभवतो की ढाणी चौराहा के मार्ग में डिवाइडर पर 25 नीम के पेड़ के साथ पेड़ो की सुरक्षा हेतु लोहे के गार्ड भी लगायें गये।
कार्यकर्ता में मुख्य रूप से विजय शर्मा, राकेश चोपड़ा, प्रदीप शर्मा, नितिन बोहरा, नितिन लुंकड़, मनोज भंडारी, डॉ कीर्ति सचदेवा, डॉ कपिल रहेजा, महेंद्र सिंघल, सुरेश छाजेड़, नंदू बोहरा, सिद्धि विनायक अध्यक्ष मुकेश बाहेती, महेन्द्र राज लूणावत, पार्षद दीपक माथुर सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
