भारत विकास परिषद शिवा शाखा द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

वाराणसी।भारत विकास परिषद, शिवा शाखा के तत्वावधान में रविवार को दुर्गा कुंड स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय, के सभागार में नि:शुल्क हृदय रोग जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. ए. के. श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती आभा श्रीवास्तव रही। इसके उपरांत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन सभी उपस्थित जनों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शाखा अध्यक्ष राकेश मिड्ढा ने परिषद की सेवाभावी परंपरा को उजागर करते हुए सभी को सेवा के इस कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

प्रांत से पधारे अतिथि ब्रह्मा नंद पेशवानी, अजीत मेहरोत्रा, नवीन श्रीवास्तव , प्रमोद दुबे ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

मुख्य अतिथि डॉ. ए. के. श्रीवास्तव का संक्षिप्त परिचय श्री अनूप अग्रवाल ने दी, अतिथियों को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह अध्यक्ष राकेश मिड्ढा ने सम्मानित किया।

विशिष्ट अतिथि श्रीमती आभा श्रीवास्तव का परिचय डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने दिया व सम्मान परिषद सचिव श्रीमती पिंकी सलूजा द्वारा किया गया।

लखनऊ से आए अन्य चिकित्सकों एवं सहयोगियों को भी स्मृति-चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया गया।

डॉ. श्रीवास्तव ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु जनसहयोग और सेवा संगठनों की भूमिका को रेखांकित किया।

कार्यक्रम के समापन पर डॉ अनिल गुप्ता ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. राजेश श्रीवास्तव एवं डॉ. अनिल गुप्ता को विशेष आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश तिवारी ने किया।

कार्यक्रम में सर्वश्री कौशल पति शर्मा, मोहन रौनियार, समीर मिश्रा, डॉ प्रकाश मेहता, कपिल सलूजा, विवेक जायसवाल, बासुदेव गुप्ता ,श्रीमती प्रतिमा तिवारी, शालिनी गौड़, ममता श्रीवास्तव,सुनीता चौरसिया, शालिनी श्रीवास्तव एवं अन्य सदस्य गण की विशेष उपस्थिति रही।

 

अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। शिविर में सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया और आवश्यक परामर्श प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *