
शोक संवेदना व्यक्त कर न्याय दिलाने का दिलाया भरोसा
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मण्डल विधान सभा क्षेत्र-सेवापुरी थाना मिर्जामुराद के ग्राम-मेंहदीगंज पहुंचकर चन्द्रशेखर बिन्द व उनके परिवार से मुलाकात किया। विगत दिनों उनकी 22 वर्षीय पुत्री अलका बिंद की पास के ढाबे पर गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने घटना की जानकारी ली और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि इस संकट की घड़ी में पूरा समाजवादी परिवार आपके साथ खड़ा है।
नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लालबिहरी यादव एवं एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि विधान परिषद में इस प्रकरण को हम लोग उठाएंगे। पूर्व मंत्री श्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि अलका बहुत ही होनहार छात्रा थी और देश की भविष्य थी। वह पढ़ने में मेधावी थी मास्टर ऑफ साइंस फिजिकल की डिग्री ले रही थी। हत्यारे ने बहुत ही बेरहमी से उसकी हत्या कर दी।
प्रतिनिधि मण्डल में लाल बिहारी यादव नेता प्रतिपक्ष, विधान परिषद, आशुतोष सिन्हा स्नातक एमएलसी, रमेश बिन्द पूर्व सांसद, सुरेन्द्र सिंह पटेल पूर्व मंत्री, श्रीमती पूनम सोनकर पूर्व विधायक, डॉ राजपाल कश्यप प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, रीबू श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष, महिला सभा, मुरारी कश्यप, डॉ वीरेन्द्र बिंद,पखण्डी शामिल थे। इनके साथ पूजा यादव, मनीष सिंह, हरीश मिश्रा, कन्हैया राजभर, राम सिंह यादव, विवेक यादव, ओपी पटेल, रामसुंदर यादव, सुजीत मास्टर, इं. अनिल यादव, अमरनाथ मास्टर, सियाराम केशरी, जयप्रकाश श्रीवास्तव, भगवती प्रधान, राहुल व सुरेश सहित अन्य सपा कार्यकर्ता थे।
