
फूलपुर में हुसैन की याद में किया जंजीरा का मातम।
कर्बला की ओर रवाना हुईं ताज़िया।
रिपोर्ट अशरफ
प्रयागराज।कस्बा फूलपुर में 10 वीं मोहर्रम को अकीदत और ग़म के माहौल में विभिन्न मोहल्लों से ताजिया निकाले गए।
हवेली, मुल्लाना, कैथाना, नई बस्ती, कोहना और जाफरगंज सहित कई मोहल्लों की ताजियाएं निकाली गई।
10 वीं मोहर्रम में कस्बा फूलपुर में सुबह भोर में हवेली में अंगारे का मातम किया गया। साथ ही एक मजलिस का आयोजन हुआ। जिसमें शहीदाने कर्बला को याद किया गया। इसके बाद सभी ताजियाएं वापस अपने-अपने मोहल्लों को लौट गईं। दिन में पुनः हर मोहल्ले से ताजिया निकाले गए, नौहा- ख्वानी और सीना-ज़नी करते हुए अकीदतमंद फिर से हवेली पहुंचे।
दोपहर 2:30 बजे हवेली में दूसरी मजलिस हुई जिसमें मौलाना साहब ने 10वीं मोहर्रम (यौम-ए-आशूरा) की अहमियत और कर्बला की घटना पर तफसील से बयान किया।
मौलाना साहब ने कहा:
“मोहर्रम का महीना ग़म और सब्र का महीना है। 10वीं मोहर्रम यानि यौम-ए-आशूरा वो दिन है जब इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने अपने 72 साथियों के साथ कर्बला के मैदान में शहीद होकर इस्लाम को जिंदा किया। हक़ और इंसाफ़ की लड़ाई में उन्होंने अपनी जान, अपने बच्चों और परिवार की कुर्बानी दी लेकिन यज़ीद जैसे जालिम हाकिम के सामने सर नहीं झुकाया, कर्बलाहमेंसब्र ,सच्चाई,
इंसानियत,और अल्लाह की राह में कुर्बानी देने का पैगाम देती है आज की दुनिया में हमें इमाम हुसैन की सीरत अपनाने की जरूरत है ।
मजलिस के बाद दिन में 3 बजे सभी मोहल्लों की ताजिया हवेली से रवाना हुई जुलूस जब बानगी बाजार पहुंचा तो वहां अंजुमने अब्बासिया के जमन फूलपुरी , ईशान जैदी,अली जैदी ने गमगीन होकर मातम के साथ नोहे पढ़े, नौहा के बाद जंजीरा का मातम किया गया जंजीरा के मातम को छोटे छोटे बच्चे भी किए,जुलूस के आगे आगे हुसैनी अखाड़े के करतब बाजों ने अपने करतब दिखाते हुए सत्तार अहमद के नेतृत्व में चल रहे थे जुलूस में रास्ते भर या अली या हुसैन के नारे लगाते हुए चल रहे थे सभी मोहल्ले के लोग अपनी अपनी ताज़िए के साथ नोहे पढ़ते हुए सिकंदरा रोड कर्बला पहुंचे, वहां पर सभी ताजिया के फूलों को दफ्न किया गया ।जुलूस में पूर्व चेयरमैन मंसूर आलम,सैयद इलियास अहमद सैयद इखलाक अहमद जलालत हुसैन बदरुल हसन जैदी,रिजवान जैदी, अशफी, रूमी, तनवीर,अब्दुल्ला मेहंदी सभासद मो अरशद दानिश, सभासद सेराज अंसारी, सभासद इसलाह अहमद, पूर्व सभासद मो कामिल,खुर्शीद असलम,शेर अली खान,अनीस मंसूरी,फजल उर्फ बाबू, उर्फी,मो इमरान आमिर,नजम जैदी, नफीस अहमद,आतिफ, काशिफ आदि लोग जुलूस में मौजूद रहे,जुलूस मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष ब्लागत हुसैन उर्फ बल्लन मियां की देखरेख में संपन्न हुआ जुलूस में फूलपुर कोतवाल अपने हमराहियों के साथ रहे।
