
सीए परीक्षा में वाराणसी का जलवा
नजर न्यूज नेटवर्क/मुख्य संवाददाता
वाराणसी। दी इंस्टिट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स आफ इंडिया नई दिल्ली द्वारा रविवार को सीए. फाइनल इंटरमीडिएट एंड फाउंडेशन एग्जाम मई 2025 का रिज़ल्ट घोषित किया गया। जिसमे वाराणसी सेंटर से सीए फाइनल एग्जाम में कुल 291 छात्र सम्मिलित हुए। जिसमे से दोनो ग्रुप में 15, प्रथम ग्रुप में 28 और द्वितीय ग्रुप में 18 विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की। फाइनल की परीक्षा में स्वस्ति जैन ने कुल 471 अंकों के वाराणसी सेंटर से अव्वल रही। मयूख दवे, स्मृति सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, पीयूष जसवानी, मलय विश्मभरी, सार्थक अग्रवाल, संध्या पांडेय, श्रीयांशी सिंह, अभिषेक कुमार आदि ने सफलता प्राप्त की है। फाउंडेशन एग्जाम की परीक्षा में भी 624 छात्र सम्मिलित हुए जिसमे 78 छात्र ने सफलता अर्जित की। जिनमें खुशी मित्तल ने वाराणसी सेंटर से अव्वल रही।
शाखा अध्यक्ष सीए नीरज कुमार सिंह, शाखा उपाध्यक्ष सीए वैभव मेहरोत्रा,पूर्व अध्यक्ष सीए सोमदत्त रघु, शाखा सचिव सीए विकास द्विवेदी, सीए रंजीत कुमार पांडेय , शाखा सिकासा अध्यक्ष सीए श्रीप्रकाश पांडेय, सीए नमन कपूर ने सभी सफल छात्र छात्राओं को बधाई दी व उनके उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की
