
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायी पहल
वाराणसी। भारत विकास परिषद, काशी प्रदेश प्रांत (उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय) की नीलकंठ शाखा द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के पावन अवसर पर उपासना नगर में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण प्रकल्प प्रमुख अलंकार कुशवाहा ने किया।
कार्यक्रम में कुल छह पौधों का रोपण किया गया। इस अभियान में शाखा की महिला सहभागिता गीता सिंह की विशेष भूमिका रही। संस्कार प्रकल्प के प्रान्तीय गतिविधि सह-संयोजक राकेश मौर्य, महिला सहभागिता की सह-संयोजक नन्दिनी सिंह, शाखा अध्यक्ष कमल कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष मंजू गौतम, गतिविधि संयोजक विभा मौर्य व प्रियंका मिश्रा, संस्कार गतिविधि सह-संयोजक उमाशंकर जायसवाल सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर शाखा के संरक्षक प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, रवि प्रकाश बरनवाल, अनुज भार्गव, सुनील अग्रहरी, सुनीता अग्रहरी, आहुति सिंह, पूनम जायसवाल ने आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करना तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रनिष्ठ विचारों को जनमानस तक पहुँचाना रहा।
