भोजूबीर सिंधोरा मुख्यमार्ग पर नटिनियादाई के पास हादसा

 

वाराणसी। भोजूबीर-सिंधोरा मुख्यमार्ग पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नटिनियादाई के समीप सड़क तीन फीट अचानक धंस गई। यह मार्ग शहर को ग्रामीण अंचलों से जोड़ता है, जिस पर दिनभर भारी यातायात रहता है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई वाहन धंसी सड़क पर नहीं था, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क पर गड्डा होने से यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने वहां ईंट से घेर कर सुरक्षित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *