
वाराणसी।दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान के तत्वावधान में रविवार को तेलियाबाग स्थित सभागार में आयोजित लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर प्रेरणास्रोत और महिला सशक्तिकरण की अग्रदूत गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी व महिला प्रमुख सक्षम,काशी प्रांत राधा सिंह जी को दिव्यांगता एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने के लिए दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान की तरफ से सम्मानित किया गया।
राधा सिंह को सम्मानित होने पर क्षेत्रीय जन में हर्ष व्याप्त है।
