
वाराणसी।नागरिक सुरक्षा उपनियंत्रक जितेंद्र देव एवं ADM सिटी के आदेशानुसार ऐतिहासिक मोहर्रम शिवाला दूल्हा जुलुस एवं ताजिया जुलूस में प्रशासन के सहयोग के लिए नागरिक सुरक्षा प्रखंड भेलूपुर पोस्ट 05 की तरफ से अग्रवाल रेडियो के पास कैंप लगाया गया। जिसमें नागरिक सुरक्षा स्वयं को सेवकों ने पांच जुलाई की रात शिवाला का प्रसिद्द दूल्हा शिवाला अस्सी गौरीगंज होते हुए नई सड़क निकलता है जो अनेक जगह से होते हुए फरमान सिगरा जाता है काफी संख्या में लोग नंगे पैर लकड़ी का अलाव तैयार किया जाता है उसमें से गुजरते है।उसके बाद छः जुलाई को ताजिया का जुलुस जारी रहा। उसमें भी सभी स्वयंसेवकों ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए ड्यूटी ताजिया के जुलूस समाप्ति तक किया।
अजय अग्रवाल,राजेश कुमार,वीरेंद्र सप्तर्षि ,आशिफ अहमद,अलीमुद्दीन,बोनोश्री , कोमल,नीता डे, मुस्कान, इशिका, स्नेहा,देवयानी, सोनाक्षी,सुनीता,ओम जायसवाल, आदि स्वयंसेवकों ने सहयोग किया।
