रिपोर्ट उपेंद्र कुमार पांडे

 

आजमगढ़ ।मुबारकपुर विधान सभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन 9 जुलाई को प्रस्तावित है। कार्यक्रम हेतु स्थलीय निरीक्षण गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, निवर्तमान जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने अधिकारियों कार्यक्रम के संदर्भ में वार्ता किया।

सहजानंद राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 9 जुलाई को वृक्षारोपण का कार्यकम मुबारकपुर विधान सभा के केरमा गांव प्रस्तावित हुआ है। इस कार्यकम में हमारे प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ उपस्थित होकर बृहद स्तर पर वृक्षारोपण करेंगे। तत्पश्चात् जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि पहली बार कोई सरकार वृक्षों का रोपण कर ग्रीन कोरिडोर बनाने का काम कर रही है। मै आज यहां के आस पास के सभी गांव में जाकर लोगों से जनसभा में आने के लिए आग्रह करूंगा।

इस अवसर पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, डा राकेश राय (प्रदेश संयोजक हिन्दू युवा वाहिनी), जिला उपाध्यक्ष भाजपा अजय सिंह,पूर्व विधायक मुबारकपुर रामदर्शन यादव,जिला संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ प्रवीण सिंह,मयंक श्रीवास्तव ,सौरभ कन्नौजिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *