वाराणसी। मीरा फाउंडेशन की ओर से कम्पोजिट विद्यालय पिशनहरिया (पांडेयपुर) में पर्यावरण संरक्षण और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किया गया। बच्चों को पर्यावरण का महत्व बताया। विद्यालय परिसर में नीम, गुड़हल, कदम, जैस्मिन जैसे छायादार और औषधीय पौधे लगाए गए। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक पौधारोपण में भाग लिया। बच्चों को साइबर क्राइम, सोशल मीडिया फ्रॉड, व मोबाइल सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को जरूरी हेल्पलाइन नंबर बताए गए। प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र मौर्य, मीरा फाउंडेशन की कार्यक्रम प्रबंधक दीपशिखा, शानवी, श्रेया, खुशी, रिद्धिमा, विशाल, अरविंद,विजय कुमार ,अजय कुमार , सिद्धार्थ,एवं दीपिका सिंह, रेखा पांडेय, दिलशाद परवीन, प्रतिभा कुशवाहा थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *