
वाराणसी। भारत विकास परिषद काशी प्रदेश प्रान्त उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय की नीलकण्ठ शाखा ने संस्थापक डॉक्टर सूरज प्रकाश जयन्ती के पखवाड़े के तहत मणि मंदिर, दुर्गाकुंड स्थित गोशाला में मंगलवार को गऊ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में प्रान्तीय गतिविधि सह-संयोजक राकेश मौर्य, अध्यक्ष कमल कुमार सिंह, संस्कार गतिविधि सह-संयोजक उमाशंकर जायसवाल और सह-कोषाध्यक्ष सुनील अग्रहरी ने गोवंश को केला, गुड़, चना और रोटी खिलाकर सेवा की।
