वाराणसी। पर्यावरण संरक्षण को समर्पित ‘ग्रीन काशी’ की अभिनव पहल एक पेड़ माँ के नाम के अंतर्गत मंगलवार को संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल कोइराजपुर (हरहुआ) में पौधारोपण रोपण का किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी नार्थ के सहयोग से किया गया। जिसमें वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और रोटरी क्लब के 50 से अधिक सदस्यों ने आयोजन को भव्यता प्रदान की। सुबह 9 बजे हुआ और 2000 से अधिक पौधों का रोपण किया गया। विशेष बात यह रही कि इस अभियान में छात्रों के साथ-साथ उनकी माताओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक पेड़ अपनी माँ के नाम रोपित कर उसकी देखभाल का संकल्प लिया। विद्यार्थियों की भागीदारी विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में संचालित हुई, जिसने अभियान को अत्यंत सफल और प्रेरणादायी बना दिया। संस्था के सचिव राहुल सिंह एवं निदेशिका डॉ. वंदना सिंह ने इस प्रयास को मानव जीवन व पर्यावरण की सुरक्षा की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि हमें जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना से करना होगा। वृक्षारोपण उसका सबसे प्रभावी और सरल समाधान है। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. नीलम सिंह ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव का प्रयास है, जो हमें प्रकृति के संरक्षण के लिए व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी बनाता है। उन्होंने रोटरी क्लब के सतीश जैन, रुचि भार्गव, डॉ. अग्रवाल, डॉ. आर.के. जायसवाल समेत सभी रोटेरियन एवं वन विभाग के अधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *