
वाराणसी। केन्द्रीय कारागार में “नई सुबह” संस्था द्वारा मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ. अजय तिवारी ने किया। जिन्होंने बंदियों को मानसिक रोगों के लक्षण, प्रभाव और उनसे बचाव के उपायों के बारे में बताया। डॉ. तिवारी ने बताया कि मानसिक रोगों को केवल पागलपन के रूप में नहीं देखना चाहिए, ये मानसिक और शारीरिक स्थिति को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकते हैं। बंदियों को सकारात्मक सोच, योग, ध्यान और मानसिक संतुलन बनाए रखने के टिप्स भी दिए गए। वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र, चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक कुमार सिंह, जेलर अखिलेश कुमार, और डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
