
वाराणसी।सखी पैड बैंक द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित श्रावणी मेला में वरिष्ठ समाज सेवी,महिला प्रमुख सक्षम, काशी प्रांत राधा सिंह ने बताया कि सखी पैड बैंक द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित श्रावणी मेला में हमारे दिव्यांग जन द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के वस्तुओं का स्टाल लगाया गया ।जिसमें राधा सिंह ने दिव्यांगजनों के साथ सुबह नौ बजे से शाम आठ बजे तक उपस्थित रह कर अपने दिव्यांग जन के द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के उत्पादों को बिक्री करवाने,समाज के लोगों को जागरूक करने में मदद की अपील की।ताकि समाज का हर वर्ग आगे आए और हमारे दिव्यांग जनों को जाने कि इन्हें दया नहीं काम की जरूरत है, यह बहुत कुछ कर सकते हैं।
देश के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों के कुल 125 विभिन्न प्रकार के स्टाल लगे थे।
दिव्यांग जनों का भी स्टाल आकर्षण का केंद्र रहा। लोगों ने खरीददारी की और फोन नंबर भी ले गए कि हम बाद में और आर्डर देंगे, मोटे अनाज को बढ़ावा देने हेतु स्टाल पर आने वाले लोगों को रागी का सुप फ्री में पिलाया गया सभी को, सभी ने बहुत पसंद किया रागी के सुप को। स्टाल पर गेहूं, ज्वार, बाजरा,जौ, मक्का,का दलिया और मिक्स मिलेट आटा,बेसन, चना सत्तू,जौ सत्तू,आम का मिठा और तिखा आचार, पांच प्रकार के पापड़,मोम दीया,कलर डिजाइनर दीया,रागी का आटा , पीसी हुई हल्दी, धनिया पाउडर, विभिन्न प्रकार के मसाले इत्यादि दिव्यांग जनों के द्वारा बनाया गया रखा गया था।
सक्षम महिला टोली वाराणसी की बहनों ने भी खरीदारी की और दिव्यांग जनों का मदद कर हौसला बढ़ाया।
