वाराणसी। विगत माह प्रमुख समाजसेवी प्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश जी को राष्ट्रीय अलंकरण काशीरत्न© से अलंकृत होने पर भाजपा सारनाथ मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर जाकर बधाई दिया। साथ मिलकर पौधारोपण भी किया ।

ज्ञातव्य हो कि तीन जून को इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जनर्लिस्ट (आईएजे) ने सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के सभागार में समाजसेवी प्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश जी को समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु काशीरत्न© 2025 से पद्मश्री गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ ने अलंकृत किया था।

सम्मानित करने में सारनाथ मंडल के अध्यक्ष अतुल सिंह, सारनाथ मंडल पूर्व अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, महानगर महामंत्री बृजेश चौरसिया, मंडल महामंत्री हरिश्चंद्र मौर्य, सिद्धार्थ सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राम किशोर त्रिपाठी, पूर्व पार्षद संदीप श्रीवास्तव, पार्षद शैलेंद्र श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, सोनू राजभर, विनय श्रीवास्तव, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष राजेश गुप्ता, ओमप्रकाश सोनकर, सुनील सोनकर, मीरा सिंह, अंजू मिश्रा, कमलाकांत, अखिलेश दुबे, राम कमल मौर्य, सहित सारनाथ मंडल के कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *