
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शिवपुर स्थित राजकीय चिकित्सालय परिसर में “हरियाली युक्त हो धरा-धाम, बस एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वार्ड नं. 9 के पार्षद बलिराम कनौजिया ने नेतृत्व करते हुए क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान यह संकल्प लिया गया कि अगले दो महीनों में शिवपुर वार्ड में कुल 500 पौधे लगाए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में हरियाली बढ़े और पर्यावरण संतुलन मजबूत हो। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनभागीदारी को बढ़ावा देने की अपील की, और बताया कि यह अभियान केवल एक संगठन का प्रयास नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन बन जाएगा। पार्षद बलिराम कनौजिया ने कहा, यह कार्यक्रम प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। इस पहल में भाजपा के कई प्रमुख कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिकों ने भाग लिया, और सभी ने वृक्षों की देखभाल का संकल्प लिया।
