वृक्षारोपण अभियान एक पेड़ मां के नाम 

 

वाराणसी।संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा की अध्यक्षता में “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को बढ़ावा देना है। उस दौरान कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि इस अभियान के विभिन्न आयाम हैं।

वृक्षारोपण जैसे अभियान के लिए प्राच्यविद्या के इस केन्द्र का महत्वपूर्ण योगदान और जिम्मेदारी है।

कुलपति प्रो शर्मा ने कहा कि लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना। पर्यावरण संरक्षण: वृक्षारोपण से पर्यावरण प्रदूषण कम करना, जलवायु परिवर्तन पर अंकुश लगाना और जैव विविधता को बढ़ावा देना।

मिट्टी का संरक्षण: पेड़ मिट्टी को बांधकर रखते हैं, जिससे मिट्टी का कटाव रुकता है।

जल संचयन: पेड़ वर्षा का जल सोखते हैं और भूजल स्तर को बढ़ाते हैं।

अभियान की विशेषताएं: मातृत्व का भाव: इस अभियान में पेड़ को मां के समान माना जाता है और लोगों से अपील की जाती है कि वे एक पेड़ लगाकर अपनी मां को समर्पित करें।जिस तरह से मां अपने संतानों की रक्षा विभिन्न रूपों से करती है उसी तरह से वृक्ष भी सदैव रक्षा करते हैं।

वृक्षारोपण कार्यक्रम:

कुलपति के साथ विश्वविद्यालय परिवार ने दीक्षांत परिसर के पास वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर मौसरी, आम, कचनार, सहतूत, गुलमोहर, जामुन और अशोक आदि के वृक्षारोपण किया गया।

अभियान का प्रभाव:

पर्यावरण में सुधार:इस अभियान से पर्यावरण प्रदूषण कम हुआ है और हवा और पानी की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।

उस दौरान प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल, प्रो. रामपूजन पांडे, प्रो. अमित कुमार शुक्ल, डॉ. पद्दमाकर मिश्र, सुनील कुमार चौधरी, प्रभुनाथ सिंह यादव,मनीष कुमार चौबे, राम आशीष चौहान, काशीनाथ पटेल एवं माली, विश्वविद्यालय के छात्र आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *