
वाराणसी। मीरा फाउंडेशन ने बघवानाला में “एक पेड़ माँ के नाम – 2.0” महाअभियान के अंतर्गत बच्चों के साथ मिलकर एक अनोखी पहल की। बच्चों ने न केवल पौधरोपण किया, बल्कि हर पौधे को अपनी मां के नाम समर्पित किया। उन्होंने अपने हाथों से चित्र बनाकर पौधों को सजाया और 6 महीनों तक उनकी देखभाल का संकल्प लिया।
इस अभियान में शामिल बच्चों को मीरा फाउंडेशन द्वारा मीठी नीम, गुड़हल, चमेली, यास्मीन, गेंदा, सदाबहार, तुलसी जैसे पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि हर बच्चे ने अपनी मां के सम्मान में पौधे का नाम रखा और एक संदेश के साथ नाम की पर्ची बॉक्स में डाली। सक्रिय सहभागी सदस्य अजय, श्रेया, शानवी, , दीपशिखा, खुशी, प्रतिभा, विजय टाटा, शिवांगी, राज सागर, सरस्वती, श्रेया, मुस्कान, देवा, नीरज, आयुष, जिगर, अरुण, ज्योति, दीपा, मनोज कुमार, संजय सहित मीरा फाउंडेशन के बच्चों और सदस्यों ने पूरे उत्साह से भाग लिया। बच्चों का संकल्प:
“पेड़ भी मां जैसे हैं, इनका भी वैसे ही ध्यान रखेंगे जैसे मां हमारा रखती हैं। यह कार्यक्रम वन महोत्सव 2025 की प्रेरणादायक झलक था, जिसमें बच्चों ने प्रकृति से जुड़ाव और पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश दिया।
