
वाराणसी। शिवपुर स्थित बृजेश क्लासेज में बुधवार को एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें गणित और विज्ञान जैसे कठिन विषयों में लगातार शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें स्मार्ट घड़ी, पेन, और डायरी जैसी उपहारों से सम्मानित कर उनके आत्मविश्वास को और बढ़ाया गया।समारोह में कक्षा-8 की अर्पिता प्रजापति, रितु प्रजापति, रिया प्रजापति, कक्षा-9 की अर्पिता सोनकर, कक्षा-10 की नेहा सोनकर, कक्षा-12 की शिवानी सोनकर और प्रांजल कुमार को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। अध्यक्षता संस्थान के संचालक बृजेश ने की। जिन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत और निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है। इन छात्रों ने यह साबित कर दिया है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास ईमानदारी से किया जाए, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं। बृजेश ने सभी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने और दूसरों
