
वाराणसी । गुरुवार को वसन्त कन्या महाविद्यालय के 71 वें स्थापना दिवस भव्यता संग मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफे0 रचना श्रीवास्तव ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यवाहक प्राचार्या डा शांता चटर्जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि महाविद्यालय की स्थापना मात्र एक संयोग नहीं बल्कि बेसेंट के दूरदर्शिता की अद्भुत उपलब्धि है। महाविद्यालय की प्रबन्धक श्रीमती उमा भट्टाचार्य ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें अपने जीवन का एक निश्चित उद्देश्य तय करना पड़ेगा। आज हमें अपने जीवन को बेहद सहज बनाने की आवश्यकता है। अच्छे अभिभावक बनकर ही हम अपने बच्चों को सफलता के साथ साथ जीवन का वास्तविक रहस्य सीखा सकते हैं। इस कार्यक्रम के दौरान डा आर पी सोनकर, एसोसिएट प्रोफेसर, मनोविज्ञान विभाग द्वारा लिखित पुस्तक’ आधुनिक व्याहारिक मनोविज्ञान ‘ का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
कार्यक्रम का संचालन डा नैरंजना श्रीवास्तव एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 पूनम पाण्डेय ने किया।












Leave a Reply