
वाराणसी। अर्दली बाजार स्थित समाजसेवी संस्था ईजी के सभागार में आयोजित समारोह में इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जनर्लिस्ट (आईएजे) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा कैलाश सिंह विकास व आईएजे राष्ट्रीय महामंत्री अरविंद विश्वकर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु श्रीमती अपर्णा सिंह को तथा विधि के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु कृष्ण कुमार श्रीवास्तव को काशीरत्न© 2025 से अलंकृत किया।
उक्त अवसर पर सर्वश्री काशीरत्न© विवेक कुमार सिंह,काशीरत्न© श्रीमती कोमल सिंह, काशीरत्न© अरविंद विश्वकर्मा सहित अनेक गणमान्य शामिल रहे।
ज्ञातव्य है कि 3 जून 2025 को इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जनर्लिस्ट (आईएजे) के आयोजित समारोह में दोनों विभूति के यहां निधन होने के कारण समारोह में शामिल नहीं हो सके।
