
वाराणसी। गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर ने आर्य महिला डिग्री कॉलेज में शिक्षकों का सम्मान किया गया ।
मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने शिक्षकों को अंगवस्त्रम पहनाकर एवं एक पौधा देकर सम्मानित किया।
अपने उद्बोधन में कहा गुरु पूर्णिमा हमारे संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग है गुरु के मार्गदर्शन में हम जीवन में जो सफलता प्राप्त करते हैं एवं उनके बताए हुए मार्ग पर चलते हुए जो भी जीवन में हासिल करते हैं उसके लिए आज गुरु के सम्मान का यह पर्व है कबीर दास जी ने भी कहा था गुरु का महत्व भगवान से भी ऊपर है बिना गुरु के हम सब अधूरे हैं आज ही के दिन महाभारत के रचयिता वेदव्यास जी का भी जन्म दिवस है शिक्षा जगत की जितनी भी रचनाएं एवं उपलब्धि है सब उन्हीं ने रचना की माता-पिता हमारे पहले गुरु है उसके बाद शिक्षक द्वितीय एवं अंतिम सबसे बड़े गुरु हैं शिक्षक एवं विद्यार्थी का रिश्ता और प्रगाढ़ हो कर्तव्य पथ पर चलते हुए शिष्य की इच्छा पूर्ति हेतु मार्गदर्शन गुरु ही कर सकता है आज सबसे अधिक संकट सनातन पर चल रहा है क्रिश्चियन मिशनरी एवं उससे संबंधित कॉन्वेंट विद्यालय बच्चों को सनातन धर्म की शिक्षा से विरत कर रहे हैं गुरु शिष्य के रिश्तों में दूरी बढ़ रही है इसका बहुत बड़ा कारण बच्चों को दंडित करने पर कुछ अभिभावक गुरुजनों को अपमानित भी कर रहे हैं इससे शिक्षा का स्तर घट रहा है घर में भी बच्चों को उचित शिक्षा देने की आवश्यकता है अपने द्वारा अर्जित ज्ञान को अपने शिष्य में 100% दे देना ही असली गुरु का कर्तव्य है आज सरकारी विद्यालय को वर्तमान सरकार अपग्रेड कर रही है एवं शिक्षक को भी सरकारी विद्यालय में 100 परसेंट उपस्थिती एवं शिक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने के लिए प्रेरीत कर रही है हिंदुत्व एवं समाज में व्याप्त भ्रष्ट आचरण को केवल गुरु ही दूर कर सकता है हमारी आप सभी उपस्थित शिक्षकों से अनुरोध है लव जिहाद के प्रति बच्चों को जागरूक करें एवं अपना घर एवं पड़ोसी के घर को भी इस साजिश से बचाने के लिए समाज में निडर होकर इस कुरीति के खिलाफ खड़े हो साथ ही साथ जातिवाद भेदभाव को दूर रखते हुए सभी बच्चों को समान शिक्षा दें आज के दिन आप शिक्षको से मेरा अनुरोध है एवं सभी का वंदन है उपस्थित शिक्षकों को पूर्व महापौर मृदुला जायसवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संबोधित किया ।
कार्यक्रम की संयोजक पूजा दीक्षित, संचालन राहुल सिंह, धन्यवाद प्रकाश जगदीश त्रिपाठी ने किया l
सम्मानित होने वाले शिक्षकों में प्राचार्य अंजना दीक्षित, पूजा दीक्षित, सपना सिंह ,सपना राय, चित्रा मिश्रा, आकांक्षा श्रीवास्तव, ममता सिंह, श्वेता शर्मा, सुगंधा सिंह ,डॉक्टर अर्चना पांडे, बबली श्रीवास्तव, संध्या श्रीवास्तव, दीपा जोशी, पूजा सिंह, गुंजा चंदेल ,भव्या शुक्ला ,नेहा श्रीवास्तव , स्वर्णिम शर्मा ,ज्योति गुप्ता ,स्वधा श्रीवास्तव ,अंजली सिंह, सुप्रिया केसरी, रुचिका सेठ, साधना दुबे, सिमी शुक्ला, नीलम चौबे, प्रियंका गुप्ता, संगीता मिश्रा, रजनी मिश्रा, प्रतिभा मिश्रा, नंदिनी सिंह जय शुक्ला बलवंत सिंह प्रदीप गुप्ता, विराट श्रीवास्तव, रमाकांत विश्वकर्मा, अभिषेक पांडे, गोविंद पटेल, रमेश चांदनी, विजय प्रताप पांडे ,शिवेंद्र पाठक। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में अशोक पटेल, नवीन कपूर, मधुकर चित्रांश, अभिषेक मिश्रा ,डॉ रचना अग्रवाल, अवधेश राय, संजय कुमार, शशांक अग्रवाल, अभिनव पांडे, अजय गुप्ता, अजय गुप्ता, प्रमोद यादव, आत्मा विश्वेश्वर, अशोक यादव ,बृजेश चौरसिया, मनोज सोनकर, अशोक जाटव ,नीरज जायसवाल, प्रमिला पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, महानगर मीडिया प्रभारी किशोर सेठ आदि लोग रहे।
