वाराणसी। जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने जनपद के समस्त किसान भाईयों को बताया है कि चालू वित्तीय वर्ष में कृषि विभाग में संचालित कृषि यंत्रीकरण की विभन्न योजनान्तर्गत कृषि यंत्रों, किसान ड्रोन, फार्म मशीनरी बैंक, फसल अवशेष प्रबन्धन वाले कृषियंत्रों, कस्टम हायरिंग सेन्टर आदि की बुकिंग 27 जून से 12 जुलाई तक विभागीय पोर्टल दर्शन-2 (https://agridarshan.up.gov.in) पर विकासखण्डवार लक्ष्य के सापेक्ष की प्रारम्भ है।
उन्होंने बताया कि कृषि यंत्रों, किसान ड्रोन, फसल अवशेष प्रबन्धन वाले कृषि यंत्र एवं कस्टम हायरिंग सेन्टर की बुकिंग विभाग में पंजीकृत कृषक एवं फार्म मशीनरी बैंक हेतु एफ0पी0ओ0 द्वारा किया जा सकता है। कृषि यंत्रों, किसान ड्रोन, फार्म मशीनरी बैंक, फसल अवशेष प्रबन्धन वाले कृषियंत्रों, कस्टम हायरिंग सेन्टर आदि पर 40 से 80 प्रतिशत तक कृषक भाई अनुदान प्राप्त कर सकते है। लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर लाभार्थी का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जायेगा। ऑनलाइन कृषियंत्रों के बुकिंग के समय ही कृषकों को यंत्रवार निर्धारित जमानत धनराशि ऑनलाईन जमा करनी होगी। कृषि निदेशालय द्वारा ई-लॉटरी में चयनित न होने वाले सम्बन्धित कृषको कों जमानत की धनराशि उनके पंजीकरण में अंकित खातों में अधिकतम छः माह मे वापस कर दी जायेगी। रू० 10001 से रू० 100000 तक के अनुदान के कृषि यंत्रों बुकिंग हेतु जमानत धनराशि रू0 25000 होगी तथा रू० 100000 से अधिक अनुदान के कृषि यंत्रों हेतु जमानत धनराशि रू० 5000 होगी।
