
रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय
प्रयागराज। ब्राह्मण स्वयं सेवक संघ ने तीर्थराज प्रयाग से 11101 वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया। शनिवार को अभियान के शुभारंभ पीपल का पौधा लगाकर किया गया।
संगम क्षेत्र में उपस्थित राष्ट्रीय पदाधिकारीगण ने पौधारोपण किया । साथ ही यह निर्णय लिया गया कि सावन माह में जो भी सदस्य संगठन की सदस्यता लेंगे, उनको पीपल के 11 पौधे लगाने होंगे।
संस्था के संस्थापक अरविंद तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ ने सामाजिक, प्रकृति और पर्यावरण को संतुलन बनाने के लिए कठ – बध्य है। सावन माह सबसे पवित्र होता है हम सब मिलकर देश को आगे बढ़ाये और मजबूती के साथ पर्यावरण को आगे बढ़ाएं।
प्रमोद तिवारी ने कहा विगत कई वर्षों से हम लोग पौधारोपण का करते चले आ रहे हैं यह आगे चलता रहेगा । यह मुहिम सदस्यता अभियान चलाकर आगे बढायी जाये। सभी पदाधिकारी सक्रिय होकर सदस्यता अभियान को गति प्रदान करे। इस अवसर पर सभी पदाधिकारीगण और सदस्य गण मौजूद थे।
