वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के सर सुंदरलाल चिकित्सालय, हृदय रोग विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो ओम शंकर ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में सरकार से मांग किया कि सर सुंदरलाल चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक प्रो के के गुप्ता को आपराधिक मामलो में गिरफ्तार किया जाय। साथ कानूनी कार्रवाई हो।

प्रो ओम शंकर ने चिकित्सा अधीक्षक प्रो के के गुप्ता पर वित्तीय अनियमिताएं,टेण्डर घोटाले , संसाधन के दुरूपयोग का आरोप लगाया।

उन्होंने पत्रकारों को पुख्ता सबूत भी दिखाई।

उन्होंने कहा कि एमआरआई सेवा के टेण्डर में फर्जी जीएसटी नम्बर वाली कम्पनी को ठेका देना, कोविड काल में जीईएम पोर्टल पर अनदेखी कर महंगे दाम पर सामग्री खरीदना, सीसीआई लैब का निजीकरण निविदाओ में हेरफेरी, आदि अनेक प्रमुख मामले हैं।

उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय व जांच समिति ने अनियमिताएं की भी पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *