
सेवापुरी और कोतवाली जोन के प्रतिभागियों का जलवा
वाराणसी। “काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता 2025” के अंतर्गत जनपद स्तरीय डिक्लेमेशन/प्रेजेंटेशन और निबंध लेखन प्रतियोगिता (18 वर्ष से कम आयु वर्ग) के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। डिक्लेमेशन/प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में मानव दुबे (सेवापुरी) ने शानदार प्रस्तुति के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। आंचल विश्वकर्मा (काशी विद्यापीठ) को द्वितीय और अनुष्का अग्रवाल (कोतवाली जोन) को तृतीय स्थान मिला। वहीं, निबंध लेखन प्रतियोगिता में भी सेवापुरी की नैंसी सिंह पटेल ने पहला स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। कौस्तुभ दीक्षित (कोतवाली जोन) को द्वितीय और आयुषी पटेल (आराजीलाइन्स) को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत और काशी के इतिहास को जानने-समझने की रुचि को बढ़ावा देना है। विजेताओं को जल्द ही सम्मानित किया जाएगा।
