
30 प्रभु जनों को मिली नि:शुल्क चिकित्सा और दवाएं
वाराणसी। अपना घर आश्रम वाराणसी में रविवार को चर्म रोग से पीड़ित प्रभु जनों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। डा.के.निरंजन के अनुसार इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजिस्ट्स के सहयोग से आयोजित इस शिविर में डॉ. अरविंद सिंह की निगरानी में चर्म रोग विशेषज्ञों की टीम ने करीब 30 प्रभु जनों की स्क्रीनिंग, जांच और उपचार किया। सभी जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।
डॉ. अरविंद सिंह ने इस अवसर पर बरसात के मौसम में चर्म रोग से बचाव के उपाय भी विस्तार से बताए। आश्रम के सभी सेवाभावी साथी एवं प्रवचन सेवकों ने इस सेवा कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
