
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से यूपी कॉलेज में हुआ कार्यक्रम
वाराणसी। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जयपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. जे.पी. सिंघल के निधन पर शनिवार को यूपी कॉलेज में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ इकाई द्वारा किया गया। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यूपी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रो. सिंघल का जीवन शिक्षा, संगठन और समर्पण का प्रेरणास्त्रोत है। वे न केवल एक श्रेष्ठ शिक्षाविद थे, बल्कि शिक्षक समाज के हितों के लिए जीवनभर संघर्षरत रहे।
महासंघ के महानगर अध्यक्ष प्रो. शशिकांत द्विवेदी ने कहा कि प्रो. सिंघल का त्याग और समर्पण शिक्षकों के लिए एक आदर्श है। उनके निधन से शिक्षक समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ इकाई के अध्यक्ष प्रो. पंकज कुमार सिंह ने प्रो. सिंघल के शिक्षा, संगठन और शिक्षक हितों में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा में प्रो. रमेशधर द्विवेदी, प्रो. सुधीर कुमार राय, डॉ. सतीश प्रताप सिंह, डॉ. अग्नि प्रकाश शर्मा, डॉ. सत्य शरण, प्रो. आशुतोष गुप्ता, डॉ. आनंद राघव चौबे, पिंटू कुमार यादव, प्रताप गौतम और चन्दन कुमार सहित कई शिक्षक व प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
