रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य 

 

वाराणसी।रामा पुरा स्थित पंचायती 12 नई बस्ती, तारकेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास प्रथम सोमवार के पूर्व दिन रविवार को भव्य श्रृंगार एवं हरि सकीर्तन बाबा भक्तगण ने किया।

पूर्व प्रातः काल रुद्राभिषेक भी आयोजन किया गया था। जिसमे क्षेत्रीय जनता के साथ दूर दराज से आए हुए भक्तगण शामिल होकर भक्तिमय माहौल बनाया। एवं कीर्तन भजन का खूब आनंद लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख संकटा प्रसाद, क्षेत्रीय पार्षद,रामकुमार वर्मा, जितेन्द्र खनेजा उत्साह के साथ आयोजन के प्रबंध में लगे रहे। भजन कीर्तन के पश्चात भोग प्रसाद भक्तगण वितरित किया गया ।सभी भक्तों ने उत्साह वर्धन होकर भोग प्रसाद लेने में जुट गए

सभी भक्तों ने हर हर महादेव के उद्घोष कर संपूर्ण वातावरण को शिवमय बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *