जोधपुर।रविवार को औद्योगिक क्षेत्र स्थित सिवांची भवन में श्री बाबा रामदेव ओसवाल सेवा समिति, जोधपुर के ट्रस्ट मंडल की बैठक में द्विवर्षीय चुनाव संपन्न हुआ। गत वर्ष के सेवा कार्यो की चर्चा एवं विचार-विमर्श पश्चात वित्तीय वर्ष 2024-25 की ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की गई एवं इसकी समीक्षा के बाद स्वीकृति प्रदान की गई।

सर्वसम्मति से लिखमीचंद बागरेचा को उनकी लगातार शानदार सेवा के लिये उनको सम्मानित किया गया और उनकी संरक्षक पद से सुशोभित किया गया।

ट्रस्ट मंडल सदस्यों ने सर्वसहमति से महावीर कांस्टिया अध्यक्ष, महावीर चोपड़ा महासचिव तथा महेंद्र राज लूणावत कोषाध्यक्ष को निर्वाचित घोषित किया।

इसके साथ ही किशोर बाफना उपाध्यक्ष, अरुण लूणावत सचिव, चंदन बागरेचा प्रचार मंत्री, स्वरूप चोपड़ा भंडार संयोजक, टीकमचंद बागरेचा, गौतम कर्णावत, ताराचंद छाजेड़, पृथ्वीराज पारिख, प्रकाश सांखला, महेंद्र बाफना, अशोक भंसाली, रितेश भंसाली, अनिल बाफना, गौतम कवाड़, श्रीमती कल्पना सिंघवी तथा श्रीमती अनिता कवाड़ कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *