
रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।श्रावण माह के प्रथम सोमवार को लगभग हजारों की संख्या में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी यादव बंधु ने बाबा केदारेश्वर मंदिर पर जल चढ़ाते हुए तिलभांडेश्वर मंदिर पर जल चढ़ाएं।
भक्तों ने हर हर महादेव के नारे लगाते हुए जुलूस में चल रहे थे। दूर दराज से आए हुए शिव भक्तों ने तिलभांडेश्वर एवं केदार मंदिर पर जल चढ़ाए।
चारों तरफ शिव के नारे से गूंजता रहा। हर कोई शिव भक्त अपने मस्ती से नाचते गाते हुए मंदिरों में दर्शन करने चले जा रहे थे। सभी में उल्लास भरा था।
