वाराणसी।रोटरी क्लब वाराणसी गंगा का 12 वां पदग्रहण समारोह एक होटल के सभागार में रोटेरियन डॉक्टर आशुतोष अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

सभा को संबोधित करते हुए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने कहा कि शंकरा आई हॉस्पिटल से पूरे वर्ष का डिस्ट्रिक्ट द्वारा नेत्र जांच एवं नेत्र ऑपरेशन हुआ है, जिसके माध्यम से प्रत्येक माह वाराणसी के सभी रोटरी क्लब्स द्वारा नेत्र परीक्षण कर, नेत्र ज्योति लोगों की वापस लाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि रोटरी विश्व की सबसे बड़ी संस्था है, और रोटरी का उद्देश्य समाज सेवा है।

हमारे डिस्ट्रिक्ट में लगभग 4000 सदस्य समाज सेवा के कार्य में निरंतर लगे हुए हैं, विभिन्न समय पर सेवा कार्य संपन्न किए जाते हैं।

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि एवं मंचासीन विभूतियों द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने किया।पूरे वर्ष की रिपोट सचिव पियूष शाह ने पढ़ी, नए सदस्यों को शपथ दिलाई गई, जिन्होंने अपना वर्ष का सहयोग प्रदान किया उन्हें भी सम्मानित किया गया। संस्थापक सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।

संचालक मंडल के सभी सदस्य अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, सचिव रितेश कुमार, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार अध्यक्ष निर्वाचित सुजीत केसरी क्लब ट्रेनर अरविंद जैन एवं अन्य पदाधिकारीयों को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने शपथ दिलाई। नए निर्वाचित अध्यक्ष विनोद अग्रवाल जी ने कहा कि हमारे क्लब द्वारा 12 स्थाई सेवा कार्यक्रम संचालित किया जा रहे हैं, उसे मैं पूरे वर्ष संचालित करता रहूंगा, मुझे जो भी निर्देश प्राप्त होंगे उसका पालन करूंगा। समाजसेवा के क्षेत्र में जो हमारा सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम खिचड़ी का है, जो स्थाई सेवा कार्य है, उसे पूरे वर्ष संचालित करता रहूंगा। सभी सदस्यों का सहयोग मुझे प्राप्त है, समाज सेवा का जो भी समय-समय पर आवश्यकता होगी उसका उसे भी करता रहूंगा।

उक्त सभी कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र गोयल, अनिल जैन, दीपक माली, प्रदीप कुमार, प्रदीप मेहरोत्रा, हरे कृष्णा कक्कड़, एवं अनूप अग्रवाल आदि का विशेष सहयोग रहा, सभा का सफल संचालन चार्टर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल द्वारा किया गया।

सभा के अंत में म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया गया लोगों ने उसकी खूब आनंद लिया। धन्यवाद सचिव रितेश कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *