नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के स्वयंसेवकों ने संभाली व्यवस्था

 

वाराणसी। सावन के पहले सोमवार के अवसर पर सारंगनाथ महादेव मंदिर (सारनाथ) में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर में दर्शन और पूजा करने के लिए कतारों में खड़े नजर आए। प्रशासन ने महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग लाइनें बनाई, जिससे व्यवस्था बेहतर बनी रही। इस दौरान कलेक्ट्रेट प्रखंड के नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक, जिनमें वार्डेन और अन्य सदस्य शामिल थे, दर्शनार्थियों की सहायता के लिए तैनात रहे। विशेष रूप से कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय की देखरेख में डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविंद विश्वकर्मा के साथ अंजनी कुमार सिंह, अयन बोस, अरूण जायसवाल, कंचन गुप्ता, अनुष्का, राजेश श्रीवास्तव, डॉ. आदित्य चतुर्वेदी, विनय सहित सिविल डिफेंस के दर्जनों वार्डेन और स्वयंसेवक तैनात रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *