
वाराणसी। वरुणापार क्षेत्र के अर्दली बाजार (एलटी कालेज)स्थित पांचोवीर बाबा मंदिर से दर्जनों की संख्या में कांवरियों का दल देर शाम पार्षद विनय शादेजा के नेतृत्व में रवाना हुआ। दल गंगा घाट पहुंच कर जल लेने के बाद त्रिलोचन महादेव मंदिर के लिए प्रस्थान किए। कांवरियों हर हर महादेव और बोल बम का उद्घोष करते हुए,हाथों में जल लेकर जलाभिषेक को रवाना हुए। अर्दली बाजार में कांवरियों का पार्षद के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
