उर्वरक गुणवत्ता बनाये रखने हेतु व्यापक स्तर पर हुई छापेमारी

वाराणसी। शासन के निर्देश के क्रम में कृषकों को उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने, कालाबाजारी रोकने तथा उर्वरक गुणवत्ता बनाये रखने, बिक्री केन्द्र पर उपलब्ध स्टाक एवं पी0ओ0एस0 मशीन में प्रदर्शित स्टाक का सत्यापन करने के निमित्त जनपद-व्यापी चेकिंग अभियान के तहत् उर्वरक निरीक्षक एवं अन्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर जनपद के साधन सहकारी समितियों, पी0सी0एफ0 विक्रय केन्द्रों, इफको सेवा केन्द्र, आई0एफ0एफ0डी0सी0, औद्यानिक समिति एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं के बिक्री केन्द्रों/गोदामों पर बुधवार को छापे की कार्यवाही की गयी।

टीम का गठन जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के आदेश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल द्वारा किया गया। टीम-1 में उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रितेश बिन्दल, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-1 रोहित कुमार सिंह जिनको तहसील-पिण्डरा, टीम-2 में जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह, जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार जिनको तहसील-सदर, टीम-3 में जिला कृषि रक्षा अधिकारी बृजेश कुमार विश्वकर्मा एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी आर0पी0 सिंह जिनको तहसील- राजातालाब आवंटित किया गया। छापे के दौरान नामित उर्वरक निरीक्षकों के द्वारा कुल 63 बिक्री केन्द्रों की जांच करते हुए गुणवत्ता परीक्षण हेतु 13 उर्वरक के नमूने ग्रहीत किये गये। निरीक्षण के समय दुकान बन्द कर पालायित होने पर मेसर्स विश्वनाथ प्रसाद सत्याचरन-बडागांव, मेसर्स मिश्रा ट्रेडर्स-मंगारी का उर्वरक निबंधन प्रमाण पत्र निलम्बित किया गया तथा स्टाक बोर्ड अद्यतन न होने, उर्वरक का रख-रखाव सही ढंग से न होने पर मेसर्स गुप्ता एण्ड कम्पनी-जाल्हूपुर तथा जिलाधिकारी महोदय के स्पष्ट निर्देश के बावजूद मेसर्स साधन सहकारी समिति-कमौली (नेवादा) एवम् मेसर्स साधन सहकारी समिति-जाल्हूपुर पर समिति खुलने व बन्द होने का रोस्टर तथा समिति पर सहायक निबंधक सहकारिता एवम् जिला कृषि अधिकारी के मोबाइल नम्बर का अंकन न होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

इसी क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा आज दिनांक-16.07.2025 को विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, प्रभारी सहायक निबंधक सहकारिता, क्षेत्र प्रबंधक इफको, जिला प्रबध्ंाक पी0सी0एफ0, प्रबंधक जिला सहकारी बैंक के साथ जनपद में कृषकों को निर्धारित दर पर उर्वरकों की आपूर्ति समय से होती रहे, इसके लिए समीक्षा करके आवश्यक निर्देश दिये गये। कृषकों को निर्धारित दर पर उर्वरकों की उपलब्धता बनी रहे, इसके लिए महोदय के द्वारा निर्देशित किया गया है कि अबैध रूप से व्यापार तथा उर्वरकों की कालाबाजारी करने वाले बिक्रेताओं के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाकर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्र में यूरिया एवम् अन्य रासायनिक उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। साथ ही जनपद के सभी निजी एवम् संस्थागत उर्वरक बिक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि मृदा एवम् पर्यावरण का स्वास्थ्य बनाये रखने हेतु कृषकों को उनकी जोत/फसल के अनुसार पीओएस मशीन के माध्यम से ही उर्वरक उपलब्ध करायें तथा किसान भाइयों से अपील है कि रासायनिक उर्वरक मुख्य रूप से यूरिया एवं डी0ए0पी0 की खपत को कम करने तथा खेती की लागत को कम करने हेतु अपने फसल में वैकल्पिक उर्वरक के रूप में नैनो यूरिया, नैनो डी0ए0पी0 का प्रयोग करें, इससे मृदा एवम् पर्यावरण का स्वास्थ्य बना रहेगा तथा आप सभी के आय में बृद्धि होगी। उर्वरक से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान हेतु किसान भाई विकास भवन के चतुर्थ तल (कमरा नम्बर-402) में स्थापित उर्वरक कन्ट्रोल रूम नम्बर-7007259547 एवम् 9369560120 पर किसी भी कार्य दिवस में फोन करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *