वाराणसी। सी०एम० युवा योजनान्तर्गत एक दिवसीय कार्यशाला गुरुवार को कमिश्नरी ऑडिटोरियम सभागार में आयोजित किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए उपायुक्त, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र मोहन शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में प्रथम पाली में विश्वविद्यालयों/डिग्री कालेजों/इन्जीनियरिंग कालेजों/स्टार्ट-अप इन्क्यूवेशन केन्द्रों/आईटीआई/पालिटेक्निक आदि के अन्तिम वर्ष/पास आउट छात्रों/अन्य सम्भावित लाभार्थियों के मध्य योजना का प्रस्तुतिकरण करते हुये अधिक से अधिक शिक्षित युवाओं को सी०एम०युवा से जोड़ने की कार्यवाही होगी एवं द्वितीय पॉली में समस्त बैंकों के शाखा प्रबन्धकों/जिला समन्वयकों/एल०डी०एम०/सी०एस०सी०केन्द्रों के संचालकों/प्रशिक्षणदायी संस्थाओं यथा-आरसेटी, कौशल विकास मिशन आदि व अन्य समस्त स्टेक होल्डर विभागों यथा-एस०आर० एल०एम० आदि के मध्य योजना के पोर्टल के सम्बन्ध में प्रस्तुतिकरण व जिले में 70-80 इनोवेटिव परियोजनाओं/बिजनेस ऑन व्हील्स/फँचाइजी बिजनेस के सम्बन्ध में प्रस्तुतिकरण करते हुये समस्त स्टेक होल्डर्स को अधिकाधिक शिक्षित युवाओं को इनोवेटिव बिजनेस से जोडने हेतु प्रेरित करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला में विशेष रूप से समस्त शाखा प्रबन्धकों को योजना के सम्बन्ध में/पोर्टल के सम्बन्ध में व इनोवेटिव बिजनेश परियोजनाओं के सम्बन्ध में विधिवत भी प्रशिक्षित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *