
कुलपति ने दिया शुभकामना
वाराणसी।”मां भारती और देवभाषा संस्कृत के प्रति समर्पण से जीवन के लक्ष्य तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। संस्कृत भाषा और भारतीय संस्कृति के प्रति अगाध प्रेम और समर्पण ही हमें जीवन के उच्चतम शिखर तक ले जा सकता है। उक्त विचार सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के पुराणेतिहास विभाग के शोध छात्र अखिलेश कुमार मिश्र ने काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता में जिले स्तर पर “काशी के घाट” विषय पर भाषण में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर प्रमाणपत्र के साथ आने पर कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने आशीर्वाद के साथ शुभकामना संदेश देते हुए व्यक्त किया।
कुलपति प्रोफेसर बिहारी लाल शर्मा ने अखिलेश मिश्रा को सम्मानित करते हुए बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।
अखिलेश मिश्रा ने पूर्व में नेशनल संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय संस्कृत भाषण प्रतियोगिता में तृतीय स्थान, सम्पूर्णानन्द विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, शास्त्रार्थ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित नेशनल संस्कृत ओलंपियाड में द्वितीय स्थान, काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में जोन स्तर पर गायन में प्रथम स्थान शामिल हैं।
