इनरव्हील क्लब स्वर्णमंजरी में नेतृत्व का नया आगाज़

 

वाराणसी। इनरव्हील क्लब स्वर्णमंजरी का सातवां पदग्रहण एवं चार्टर डे समारोह द भेलूपुर स्थित एक होटल में उत्साहपूर्वक हुआ। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रिय नारायण रहीं। जिन्होंने समारोह का नेतृत्व करते हुए नवदायित्वधारियों को शुभकामनाएं दीं। पूर्व अध्यक्ष ऋचा पाठक ने रेखा मेहरा को क्लब की नई अध्यक्ष के रूप में कॉलर पहनाकर कार्यभार सौंपा। इसके साथ ही उपाध्यक्ष रंजना ओझा, सचिव सीमा सिंह, कोषाध्यक्ष ऋषिका मिश्रा, आईएसओ प्रतिमा एवं एडिटर विजया ने भी विधिवत पदग्रहण किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेखा मेहरा ने अपने कार्यकाल की शुरुआत समाजसेवा से की। उन्होंने छह जरूरतमंद महिलाओं को मिक्सर ग्राइंडर वितरित किए, ताकि वे घरेलू कार्यों को आसानी से कर सकें और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हों। संचालन ममता द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर क्लब की वरिष्ठ सदस्य सुषमा शर्मा, मधु तिवारी, मीना मिश्रा, सुषमा गुप्ता, पपिया सिंह, मोनिका पांडेय, अंशुमाला समेत अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही। धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष रंजना ओझा ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *