सारनाथ में जुटे पदाधिकारी, 26 जुलाई को कार्यक्रम के आयोजन पर बनी रणनीति

 

वाराणसी। समाजवादी पार्टी द्वारा आगामी 26 जुलाई को “आरक्षण दिवस” व “संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस” मनाने के लिए सारनाथ स्थित एक लॉन में बुधवार को तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्ष और फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ‘लक्कड़’ ने की। उन्होंने बताया कि इस दिन संपूर्ण प्रदेश में संविधान मानस्तंभ की स्थापना कर आरक्षण दिवस को भव्य रूप से मनाया जाएगा। वाराणसी जिले के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम अचल राजभर को प्रभारी नियुक्त किया गया है। सुजीत यादव ने कहा कि 26 जुलाई का दिन ऐतिहासिक है, जब छत्रपति शाहूजी महाराज ने आरक्षण की नींव रखी थी, जो आगे चलकर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रयासों से सामाजिक न्याय के रूप में संविधान में शामिल हुआ। संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया। उन्होंने कहा कि संविधान मानस्तंभ पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज के लिए सामाजिक न्याय का प्रतीक है। इस अवसर पर पूर्व विधायक उदय लाल मौर्य, आनंद मोहन गुड्डू, कन्हैया राजभर, डॉ. सुभाष राजभर, मनीष सिंह एडवोकेट, संजय मिश्रा, राहुल यादव, जय सिंह टाइगर, ओपी पटेल, डॉ. दिलशाद अहमद,राहुल यादव, ओपी पटेल, शशि यादव, राहुल सोनकर, आनंद यादव, अक्षय प्रधान बबलू, विवेक यादव, अजय मौर्या बबलू, मनोज यादव, अखिलेश यादव, बाला लखेंदर राजभर, रमेश वर्मा, आनंद पटेल, सुनील यादव एडवोकेट, जय सिंह टाईगर, रामसिंह भारद्वाज, हृदय राजभर, डीके मौर्या आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *