
वाराणसी।बाबा काल भैरव मंदिर पर बुधवार देर रात काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव जी का भव्य श्रृंगार एवं भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें बोकारो झारखंड से आई सुप्रसिद्ध लोकगीत गायिका रंजना राय ने भजन एवं लोकगीत सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। इसके पूर्व बाबा काल भैरो का भव्य श्रृंगार किया गया इसके बाद भजन संध्या का दौर शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। जिसमें बोकारो झारखंड से आई सुप्रसिद्ध लोकगीत गायिका रंजना राय ने एक बढ़ कर एक भजन सुना कर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिसमें “डम डम डमरू बजावे ला हमार जोगिया”।”का लेईके शिव के मनाई हो शिव मानत नाही”।”भोले बाबा चले कैलाश की बूंदिया पड़ने लगी” जैसे भजन सुनाकर श्रोताओं को झूमने नाचने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान आयोजक जेपी तिवारी, ऋषि शंकर, रामाशंकर आदि गण मान्य लोग व अन्य श्रोता मौजूद रहे।।
