
रिपोर्ट सन्तोष कुमार चतुर्वेदी व अनमोल कुमार
कैमूर।भभुआ रोड स्टेशन पर अमृत भारत रेल को बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री, सन्तोष कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने इसके लिए भारत के प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी जी को कोटि कोटि बधाई देते हुए कहा कि इस रेल के परिचालन से यहां के निवासी और व्यवसायी वर्गों को काफी लाभ हुआ है।
इस रेल का परिचालन गोमतीनगर से भागलपुर तक होगी।
स्टेशन प्रबंधक, आर पी सिंह द्वारा पूरे स्टेशन का आकर्षक सजावट कराया गया था। इस अवसर पर मंच और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया था।
इस कार्यक्रम में आर पी एफ ,सभी रेलकर्मियों और रेलवे पदाधिकारी मुस्तैद दिखें। 
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष, ओम प्रकाश पाण्डेय, प्रो. संतोष कुमार सिंह, दीनानाथ सिंह, फुलन पाण्डेय, शहनवाज भाईजान, संतोष कुमार चतुर्वेदी, एसडीएम, मोहनिया आदि मौजूद थे। मंच से वन्दे भारत रेल के ठहराव की भी मांग की गई।
